भोपाल : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए आज कहा कि जनता उनका सच जानती है और काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है। डॉ मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ द्वारा इन दिनों की जा रही घोषणाओं को लेकर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ के कसमे-वादे सब बातें हैं, बातों का क्या। जनता सच जानती है। कांठ की हांडी वैसे भी एक बार ही चढ़ती है और वह चढ़ चुकी है।
गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव निकट आते ही श्री कमलनाथ फिर से झूठी घोषणाएं करने में जुट गए हैं। अब लगातार झूठ बोलने से प्रदेश कि जनता भ्रमित नहीं होने वाली। श्री कमलनाथ ने कल अपने ट्वीट में कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी की जाएगी। इसके बाद आज उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बंद की गई सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।
काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है
