गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुमका में पलाश अजीविकोत्सव सरस मेला शुरू

दुमका : झारखंड के दुमका में रविवार से पलाश अजीविकोत्सव सरस मेला शुरू हो गया। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक बसंत सोरेन एवं अन्य लोगों ने पलाश अजीविकोत्सव सरस मेला का आज यहां विधिवत उद्घाटन। इस मौके पर श्री आलम ने कहा कि इस मेले का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है यह कि ग्रामीण महिलाओं, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के आजीविका में वृद्धि की जाए। उनके आई वृद्धि तथा सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को नई पहचान देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं के रोजगार में वृद्धि हुई हैं तथा वे खुद स्वावलंबी बनी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के सभी महिलाओं को एक सम्मान मिले उनके सपनों को सच करें। विभिन्न अवसर देकर उन्हें प्रमोट किया जा सके। आप सभी महिलाओं के लिए एक अवसर है। विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि यह सरस मेला अपने आप में एक अद्भुत है। आज यहां की माताएं और बहनों की मेहनत का रूप हम लोग के बीच में है। हम देश विदेशों के बाजार को बताने में सक्षम है कि हमारे हाथों में क्या हुनर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *