गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वित्त और सेंट्रल बैंकों के अधिकारी जी 20 के बैनर तले बेंगलुरु में करेंगे मुलाकात

बेंगलुरु/ नई दिल्ली : जी -20 की अध्यक्षता में पहली बार वित्त और सेंट्रल बैंक के अधिकारी (एफसीबीडी) 13 से 15 दिसंबर के बीच बेंगलुरु में मुलाकात करेंगे। एक आधारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गयी। इस बैठक से भारतीय जी -20 की अध्यक्षता में एक वित्त ट्रैक एजेंडा पर चर्चा शुरू होने जा रही है जिसे वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक मिलकर कर रहे हैं। जी -20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंकों के गर्वनरों के नेतृत्व में जी -20 वित्त ट्रैक के तहत वित्त और अर्थ से जुड़े मुद्दों पर फोकस किया जायेगा।
यह बैठक वैश्विक आर्थिक संवाद और नीति समन्वय के लिए एक प्रभावी मंच साबित होगा। पहली बार वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गर्वनरों के बीच होने जा रही यह बैठक बेंगलुरु में 23 से 25 फरवरी 2023 में आयोजित की जायेगी। आगामी बैठक में वित्त और सेंट्रल बैंकों के अधिकारियों के साथ आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ, और भारतीय रिजर्व बैंक के उप गर्वनर डॉ़ माइकल डी पात्रा भी हिस्सा लेंगे।
जी -20 देशों के इनके समकक्षों और दूसरे देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भी भारत की ओर से इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। जी -20 वित्त ट्रैक के तहत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही वित्तीय समावेशन सहित वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना, बुनियादी ढांचे के विकास और वित्तपोषण, स्थायी वित्त, वैश्विक स्वास्थ्य, अंतरराष्ट्रीय कराधान और वित्तीय क्षेत्र के मुद्दों को शामिल किया जायेगा।
बयान में कहा गया कि बेंगलुरू बैठक के दौरान भारत जी -20 की अध्यक्ष्ता में वित्त ट्रैक के लिए एजेंडे पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जायेगा। इसमें 21वीं सदी की साझा वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों को फिर से उन्मुख करना, कल के शहरों का वित्तपोषण करना, वैश्विक ऋण कमजोरियों का प्रबंधन करना, वित्तीय समावेशन और उत्पादकता लाभ को आगे बढ़ाना, जलवायु कार्रवाई और एसडीजी के लिए वित्तपोषण, असमर्थित क्रिप्टो करंसी के लिए विश्व स्तर पर समन्वित दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय कराधान एजेंडा को आगे बढ़ाना भी शामिल है। इस बैठक से इतर “ 21वीं सदी की साझा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत बनाने’ पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी।
“ ग्रीन फाइनेंसिंग में केंद्रीय बैंकों की भूमिका” पर एक सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। ” बयान में यह भी कहा गया कि भारत की अध्यक्षता में जी 20 की थीम ‘वन अर्थ वन फैमिली, वन फ्यूचर’ गो फाइनेंस ट्रैक चर्चाओं को निर्धारित करेगी। वित्त ट्रैक की लगभग 40 बैठकें भारत में कई स्थानों पर आयोजित की जाएंगी, जिनमें जी20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठकें शामिल हैं। जी20 वित्त ट्रैक में चर्चा अंततः जी20 नेताओं की घोषणा में साफ दिखायी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *