गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफगानिस्तान में बस पलटने से 5 की मौत, 28 घायल

कुंदुज : अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में रविवार को एक यात्री बस के पलट जाने से पांच यात्रियों की मौत हो गयी और 28 अन्य घायल हो गये। प्रांतीय राजधानी शहर कुंदुज के बाहर तड़के लापरवाह ड्राइविंग के कारण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
सूचना एवं संस्कृति के प्रांतीय प्रमुख मतीउल्लाह रूहानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए संवाददाताओं को बताया कि घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। श्री रूहानी ने घातक यातायात दुर्घटना के लिए चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी राजमार्ग यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *