केंद्रपाड़ा : ओडिशा में गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के वनकर्मियों ने रविवार तड़के सात मछुआरों को अभयारण्य के नो फिशिंग जोन में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया। वन कर्मियों ने गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में अगर्नाशी के पास एक मछली पकड़ वाली नाव को ‘नो फिशिंग जोन’ में प्रवेश करने के लिए रोका और सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। वनकर्मियों ने पकड़े गए मछुआरों के कब्जे से दो क्विंटल मछली, छह मछली पकड़ने के जाल, दो वीएचएफ सेट, एक फिश फाइंडर और एक जीपीएस सेट जब्त किया। आधिकारिक सूत्रों बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया गया
