शरीर पर धारदार हथियार के जख्म, जंगल में फेंका शव
मेरठ। मेरठ में 12वीं के छात्र की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात उसका घर से कुछ दूर जंगल में मिला है। छात्र के शरीर पर धारदार हथियार के जख्म मिले हैं। हत्यारा कौन है? हत्या का कारण क्या है? पुलिस परिजनों से इस बारे में पूछताछ कर रही है। मामला फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नंगला हरेरु का है।
हत्यारे जंगल में लड़के का शव फेंक गए। वहां से गुजर रहे दो राहगीरों की नगर उस पर पड़ी। वह उसे जिंदा समझ जंगल से उठाकर अस्पताल ले गए। इसके बाद हत्या की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने परिजनों को दी। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस जंगल से अस्पताल लाने वाले दोनों युवकों से जानकारी जुटा रही है।
मृतका छात्र का नाम राजदीप (17) है। वह गांव के किसान इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। परिवार में दूध का काम है। रोजाना की तरह राजदीप रविवार शाम के वक्त घर से डेयरी पर दूध देने गया था। डेयरी पर दूध देने के बाद राजदीप घर लौटा। इसके बाद दो युवक घर आकर उसे बुलाकर ले गए।
काफी देर बाद वो घर नहीं लौटा। देर रात होने के बाद परिजनों को चिंता हुई। कुछ समय बाद किसी ने सूचना दी कि उसका शव सरकारी अस्पताल आया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
जंगल में सड़क किनारे पड़ा था शव
बताया जा रहा है कि रात को राजदीप का शव जंगल में सड़क किनारे पड़ा था। उधर, परिजन बेटे को खोज रहे थे। रास्ते से बाइक से गुजर रहे कुंडा निवासी 2 लड़कों ने शव को देखा। लड़कों को पहले लगा कोई जिंदा आदमी गिर पड़ा है। दोनों युवक राजदीप को उठाकर नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजदीप के पास से मिले आईकार्ड से अस्पताल में उसकी पहचान हुई और परिजनों को बुलाया गया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया।
मेरठ : 12वीं के छात्र की हत्या
