गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार हुआ गुलजार

मुंबई : वैश्विक बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, आईटी, दूरसंचार और टेक समेत 12 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार पिछले लगातार दो दिन की गिरावट से उबरकर गुलजार हाे गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 402.73 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की तेजी लेकर 62533.30 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 110.85 अंक अर्थात 0.60 प्रतिशत की छलांग लगाकर 18608 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.25 प्रतिशत मजबूत होकर 26,239.20 अंक और स्मॉलकैप 0.40 प्रतिशत उछलकर 29,785.49 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3669 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1920 में तेजी जबकि 1605 में गिरावट रही वहीं 144 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 34 कंपनियां हरे जबकि शेष 16 लाल निशान पर रहीं। बीएसई में 12 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.07, सीडी 0.18, वित्तीय सेवाएं 0.72, इंडस्ट्रियल्स 0.45, आईटी 1.11, दूरसंचार 1.48, यूटिलिटीज 0.06, ऑटो 0.35, बैंकिंग 0.48, कैपिटल गुड्स 0.44, पावर 0.01 और टेक समूह के शेयर 1.32 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08, जर्मनी का डैक्स 0.35, जापान का निक्केई 0.40 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.68 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन का शंघई कंपोजिट 0.09 प्रतिशत टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *