गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर दिल्ली में 19 दिसम्बर को होगी किसान रैली

बारां : भारतीय किसान संघ की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 19 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली आयोजित होंगी। किसान संघ के जिलाध्यक्ष अमृत छजावा ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि रैली में देशभर के 550 जिलों से किसान दिल्ली में हुंकार भरेंगे। बारां जिले से भी 42 बसों द्वारा 2500 किसान दिल्ली पहुंचेंगे, जिसमें 200 से अधिक महिलाएं भी जाएंगी। उन्होंने बताया कि देशभर के किसान फसलों के लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे। लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ अपने स्थापना काल से ही आंदोलनरत है। सरकारों के प्रयास किसान की दुर्दशा के मुकाबले नाकाफी हैं। इन हालातों में अब देशभर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता ग्राम जनसंपर्क करते हुए 19 दिसंबर को दिल्ली में किसान गर्जना रैली में शामिल होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश गंदोलिया ने बताया कि हम फसलों के लाभकारी मूल्य की बात करते है, लेकिन एमएसपी के खिलाफ नहीं है। भारतीय किसान संघ के अनुसार एमएसपी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *