गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विविध कार्यक्रम

उदयपुर : राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों के लिए आज जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक के आरंभ में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने जिला मुख्यालय पर 19 से 26 दिसंबर तक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में माडल स्टेट राजस्थान, राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आदि विषयों पर आयोजित होने वाली क्विज़, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के आयोजन की जानकारी दी और इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा की जाने वाली तैयारियों के बारे में बताया।
बैठक में उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने बताया कि 22, 23 अथवा 24 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में जिला स्तरीय प्रदर्शनी, पुस्तिका प्रकाशन और प्रेस वार्ता आयोजन के संबंध में चर्चा जानकारी दी। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को 15 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से फोटोग्राफ और उपलब्धियों पर आधारित सामग्री को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *