गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महादयी नदी विवाद के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

मैसूर : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि महादयी नदी विवाद के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी जिम्मेदार है। श्री बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ यह कांग्रेस पार्टी है जो महादयी नदी परियोजना को विवादास्पद बनाने के लिए जिम्मेदार है। पार्टी नेता सोनिया गांधी ने गोवा में चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी कि पानी की एक बूंद भी कहीं नहीं जाएगी।” उऩ्होंने कहा कि इसलिए इस विवादास्पद मामले पर कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब वह अपने चार दशकों के शासन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की समस्याओं को दूर करने में विफल रही। उनके द्वारा किए गए वादे जनता को अभी भी याद हैं। अब वह मूर्ख नहीं बना सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति दो समुदायों के वोट खोने के डर से भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *