गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संजय गांधी के साथ काम करने का अवसर अविस्मरणीय

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उन्हें दिवंगत श्री गांधी के साथ काम करने के जो अवसर प्राप्त हुए, वे अविस्मरणीय थे। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय राजनीति में युवाओं को अभूतपूर्व स्थान दिलाने वाले स्वर्गीय संजय गांधी ने पर्यावरण और सुनियोजित विकास को लेकर जिस दृष्टि से काम किया, उसने नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके साथ काम करने का जो अवसर मिला, वह सदा अविस्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *