तिरुवनंतपुरम : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 15 दिसंबर गुरुवार को केरल में 40,453 करोड़ रुपये की 12 राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम तिरुवनंतपुरम के कार्यवट्टोम स्पोर्ट्स हब में त्रावणकोर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3:45 बजे आयोजित किया जाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ वी के सिंह तथा राज्य लोक निर्माण विकास और पर्यटन मंत्री पी.ए.मुहम्मद रियास भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। परियोजनाओं में केरल के अंदर 403 किलोमीटर होंगे और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इन परियोजनाओं को कार्यान्वित किया जाएगा।
