क्लासमेट से अनबन होने का शक
नई दिल्ली : दिल्ली में 23 साल की एक युवती ने एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना साउथ दिल्ली के महरौली की है। युवती की पहचान ट्विंकल के तौर पर हुई है। ट्विंकल गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थीं और यहां एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस को आशंका है कि उसको अपने किसी क्लासमेट से कोई समस्या या अनबनी थी। इसे लेकर वो परेशान चल रही थी। हो सकता है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया हो।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ)नचंदन चौधरी ने कहा कि महरौली पुलिस स्टेशन को मंगलवार की शाम करीब 7 बजे सूचना मिली की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी के ए ब्लॉक में एक युवती बिल्डिंग से कूद गई हैं। ट्विंकल के क्लासमेट की पहचान करण के तौर पर हुई है। कोटा के रहने वाले करण ने बताया कि ट्विंकल और दो अन्य युवतियों ने ए ब्लॉक में किराये पर फ्लैट लिया था। यह सभी एमबीए की तैयारी कर रही थी। बत्रा हॉस्पीटल के नजदीक स्थित एक संस्थान में यह सभी पढ़ रही थीं।
अधिकारियों ने बताया कि युवती को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में ले जाया गया था। बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद युवती की डेड बॉडी उनके परिजनों के हवाले कर दी जाएगी और मामले में आगे की तफ्तीश की जा रही है।
महरौली में तीसरी मंजिल से कूद युवती ने की आत्महत्या
