गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर : स्कूल में लगी भीषण आग

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में बुधवार को भीषण आग लगने से एक सरकारी विद्यालय की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। दमकल एवं आपातसेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुर्कनाडी तुर्कपोरा गांव में तीन कमरों वाले स्कूल में सुबह 5:30 बजे आग लग गई। इस दुर्घटना में फर्नीचर और कार्यालय के रिकॉर्ड के साथ भवन को भी नुक़सान पहुंचा है। तुर्कपोरा गांव ज़िला मुख्यालय से काफी दूर है जिसके कारण दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। अधिकारियों ने बताया अभी जांच जारी है आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *