गुवाहाटी : असम में परंपरागत रूप से बनाये जाने वाले हैंडलूम उत्पाद ‘गमोचा’ को बुधवार को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग मिला। असमिया शान के प्रतीक ‘गमेाचा’ को जीआई टैग मिलने की जानकारी 24वें ज्योग्राफिकल इंडिकेशंस जरनल में प्रकाशित की गयी। जीआई टैग ऐसे चीजों को दिया जाता है जिन्हें खेती, प्राकृतिक या किसी इलाके विशेषा में तैयार किया जाता है और उस भौगाेलिक क्षेत्र के कुछ विशेष गुण या अनोखे लक्षण होने चाहिए। जीआई जनरल में बताया गया कि असम का गमोचा यहां बनने वाला परंपरागत वस्त्र है और यह यहां की संस्कृति का प्रतीक है। गोलाघाट स्थित हस्तशिल्प विकास संस्थान ने जीआई में शामिल किये जाने के लिए ‘गमोचा’ का आवेदन किया था।
