गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेड कांस्टेबल 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजसमंद : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजसमंद जिले के चारभुजा थाना में कार्यरत हेडकांस्टेबल डाउराम को आज दलाल के माध्यम से परिवादी से 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार परिवादी ने ब्यूरो कार्यालय में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि हेड कांस्टेबल डाउराम दलाल भंवरनाथ के माध्यम से परिवादी के खिलाफ दर्ज मारपीट के एक मामले में उसका नाम हटाने की एवज में 20 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन करनेके बाद ब्यूरो टीम ने बुधवार को ट्रेप की कार्यवाही की गयी। इसके तहत पुलिस चौकी गोमती में दलाल जस्साजी का खेडा निवासी भंवरनाथ एवं हेड कांस्टेबल डाउराम को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *