गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जन आक्रोश यात्रा के समापन पर फूंका पुतला

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जन आक्रोश समापन यात्रा के मौके पर आज कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका गया। अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में भाजपा जन आक्रोश यात्रा पहले चरण समापन मौके पर गहलोत सरकार का पुतला फूंकते हुए कहा कि इस गूंगी बेहरी सरकार से जनता उकता चुकी है और भाजपा जनता की आवाज बनकर कांग्रेस को गद्दी छोड़ने का अलख जगाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चार साल में नहीं सुधरी, अभी भी मौका है कि वह जनता की आकांक्षाओं पर उतरे वरना गद्दी छोड़े। यदि उन्होंने गद्दी नहीं छोड़ी तो आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें उखाड़ फेंकेगी। श्री देवनानी ने दावा किया कि चार दिसंबर से शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा आज पूरे राज्य के पहले चरण के रूप में समाप्त हो रही है। इस दौरान एक लाख किलोमीटर यात्रा चली और एक करोड़ लोगों तक भाजपा संगठन अपनी बात रखने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *