नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के मोहन गार्डन इलाके में नाबालिग छात्रा पर एसिड फेंककर किये गये हमले का मुद्दा गुरुवार को लोकसभा में उठा और सरकार से एसिड की खुली बिक्री पर कड़ाई से और पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।लाेकसभा में बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब ने शून्यकाल में यह मामला उठाया और कहा कि दिल्ली में नाबालिग के साथ एसिड फेंककर हिंसा करने का जो मामले सामने आया है वह बहुत चौंकाने वाला है। बच्ची स्कूल जा रही थी, लेकिन उस पर एसिड फेंका गया और यह एसिड बाजार से खरीदा गया था। बच्ची के चेहरे पर एसिड फेंका गया है और वह सफदरगंज असपताल में भर्ती है।
उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब उच्चतम न्यायालय ने एसिड की खुली बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ तो एसिड खुले बाजार से कैसे खरीदा गया और कौन लोग इसे खुले बाजार में बेच रहे हैं। हमलावर ने भी यह एसिड बाजार से खरीदा था। बीजद नेता ने एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और कहा कि एसिड खुले बाजार में नहीं बिके इस बारे में सरकार को जरूरी कदम उठाने चाहिए।
नाबालिग पर एसिड फेंकने का मुद्दा संसद में उठा
