नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि आम आदमी पार्टी के विधायक अब अपनी ही पार्टी के निगम पार्षदों का भी उसी तरह विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं जिस तरह कुछ समय पूर्व तक भाजपा के निगम पार्षदों का विरोध कर रहे थे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि विधायक सौरभ भारद्वाज की यह घोषणा कि कल उन्होंने विधानसभा की निगम समिति में निगम अधिकारियों को बुलाया और यह तय किया कि विधानसभा की समिति के सदस्य एवं निगम अधिकारी 19 दिसम्बर, 2022 से विभिन्न शहरों की अच्छी सफाई व्यवस्था को समझने के लिये स्टडी टूर पर जायेंगे। यह घोषणा साफ दर्शाती है कि विधायक सौरभ भारद्वाज एवं उनके सहयोगी विधायकों की निगम कार्यों में हस्तक्षेप की मंशा है और वह नवगठित नगर निगम में अपने ही पार्षदों जिनका बहुमत है से भी टकराव करेंगे।
