गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत गौरव ट्रेनों की लाँचिंग

आईआरसीटीसी पहला सेवा प्रदाता

हैदराबाद : भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का भारत गौरव ट्रेनों को लॉन्च करने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) क्षेत्र में पहले सेवा प्रदाता के रूप में पंजीकरण किया है। एससीआर द्वारा गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति के अनुसार, रेल मंत्रालय द्वारा भारत गौरव ट्रेन सेवा शुरू करने का उद्देश्य यह है कि ऐतिहासिक और तीर्थ स्थलों को रेल के माध्यम से जोड़ा जा सके और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जा सके। इसे जल्द ही पूरे दक्षिण मध्य रेलवे ज़ोन में शुरू की जाएगी।
रेल निलयम, एससीआर मुख्यालय में एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई है और एससीआर, प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर जी. जॉन प्रसाद ने आईआरसीटीसी के जीजीएम डॉ नरसिंह राव की ओर से एससीआर के प्रधान प्रमुख परिचालन प्रबंधक आर. धनंजयलू की मौजूदगी में एक करोड़ रुपये की प्रदर्शन बैंक गारंटी प्राप्त की है। इस अवसर पर एससीआर के प्रमुख वाणिज्यिक प्रबंधक के. पद्मजा और एससीआर के प्रमुख यात्री परिवहन प्रबंधक डी सत्यनारायण उपस्थित हुए।
आईआरसीटीसी द्वारा जल्द ही यात्रा कार्यक्रम और अन्य विवरण की घोषणा की जाएगी। भारत गौरव योजना एक व्यक्ति, साझेदारी फर्म, कंपनी, समाज, ट्रस्ट, संयुक्त उद्यम और कंसोर्टियम के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.इंडियनरेलवेज.जीओवी.इन के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करने का अवसर प्रदान करती है। दमरे के महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पर्यटन क्षेत्र में एक गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने पर्यटक ट्रेन संचालकों को इस अवसर का उपयोग करने और दमरे के साथ जुड़ने के लिए आगे आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *