गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के संबंध में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष (मैहर) अनुपम सोनी की शिकायत पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले नितिन पटेल और उसके अन्य चार साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कल मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *