चेन्नई: मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने लोकसभा में नारिकोरवन समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने वाले विधेयक के पारित होने का स्वागत किया। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “मैं भारत के माननीय प्रधानमंत्री को पहले ही नारिकोरवन और कुरुविक्कारा समुदाय को ST सूची में शामिल करने को लिख चुका हूं।” उन्होंने कहा, “हमारे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप इस महत्वपूर्ण विधेयक के लोकसभा में पारित होने का स्वागत है।हम इस समुदाय के सम्माजनक जीवन के लिए सभी कदम उठाना जारी रखेंगे।”
