गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

MSP पर कृषि विशेषज्ञों की समिति काम कर रही है: कृषि मंत्री

नई दिल्ली:  कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गांरटी दिये जाने को लेकर बनी समिति में सिर्फ कृषि विशेषज्ञ ही हैं। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने एक पूरक प्रश्न पूछते हुये कहा कि इस समिति का अध्ययक्ष वह व्यक्ति है जो कृषि सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अब बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वहीं व्यक्ति तीनों वापस लिये गये कृषि कानूनों को बनाने में भी मुख्य भूमिका निभायी थी। इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि इस समिति में जितने भी लोग हैं सभी कृषि विशेषज्ञ हैं। इससे पहले उन्होंने MSP को लेकर पूछे गये पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के अनुरूप ही मोदी सरकार अभी 22 कृषि उत्पादो के MSP का निर्धारण कर रही है जिसके परिणाम स्वरूप धान और गेहूँ जैसे कृषि उपज की सरकारी खरीद में बढ़ोतरी हुयी है। एक अन्य पूरक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि नकली कीटनाशक के मामले में केन्द्र सरकार लगातार राज्यों के संपर्क में है और कार्रवाई की जाती है। किसान पर कीटनाशकों को प्रभाव नहीं हो इसके लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर बल दिया गया है। ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *