सिरसा : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि राज्य सरकार गन्ने की फसल के दाम बढ़ोतरी को लेकर विचार कर रही है। श्री दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा ही किसानों की पक्षधर रही है तथा जींसों के भ्दाम अन्य राज्यों से ज्यादा किसानों को देती रही है। पड़ोसी प्रांत पंजाब द्वारा गन्ना के दाम में बढ़ोतरी करने के साथ ही हरियाणा में भी किसान दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ बीमा कंपनियां किसानों द्वारा फसल बीमा की एवज में ली प्रीमियम राशि को लौटाना चाहती है मगर राज्य सरकार ऐसा नहीं करने देंगी,बीमा कंपनियों को प्रीमियम लौटाने की बजाय फसल नुकसान की भरपाई के लिए भ्राशि देनी होगी।
श्री दलाल शुक्रवार को यहां पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 19 शिकायतें मिलीं जिनमें से 13 शिकायतों का मौका पर निस्तारण कर दिया गया जबकि एक केस को सिरसा पुलिस से लेकर स्टेट क्राईम ब्रांच को दिया गया जबकि छह मामले विचाराधीन हैं जिन्हें अगली बैठक में सुना जाएगा। नगर में एक मकान के अवैध निर्माण मामले में नगरपरिषद के ईओ संदीप मलिक द्वारा संज्ञान ना लेने पर उपायुक्त को मामले का स्पष्टीकरण मांगते हुए चार्जशीट जारी करने के आदेश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा, जिला नगर आयुक्त डा. किरण सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा आदित्य देवीलाल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भ्भी मौजूद थे। कृषि मंत्री दलाल ने एक सवाल के जबाव में कहा कि मौसम में गर्माहट के चलते गेहूं ,सरसों सहित अन्य फसलें बढ़ नहीं रही जिससे उत्पादन कम होने को लेकर किसान चिंतित है वहीं कृषि मंत्री होने के नाते वह भी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि सरकार प्रयास कर रही है कि पराली (चावल फसल के अवशेष)को भी एमएसपी पर परचेज किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों को मर्ज करने के सवाल पर कहा कि इससे कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। वैसे कम अधिकारियों से काम चल जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा में प्रवेश के सवाल पर चुटकी लेते हुए श्री दलाल ने कहा कि यह हकीकत में तो ‘कांग्रेस बचाओ यात्रा’ है। विदेश में पढ़े व कड़ी सुरक्षा में रहने वाले राहुल गांधी को इस यात्रा से देश का ज्ञान होगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को राहुल गांधी को 5-6 वर्ष तक जारी रखना चाहिए ताकि उनको देश का ओर ज्ञान मिले।
इससे पहले लोक निर्माण विश्राम गृह में भारतीय किसान एकता के प्रदेश अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख के नेतृत्व में किसानों का एक शिष्टमंडल भी फसल मुआवाजे की मांग को लेकर मिला। शिष्टमंडल में किसान नेता रामकुमार फूलकां, अरविंद बैनीवाल, सुखप्रीत सिंह, सतिंद्र सिंह, गुरलाल सिंह भंगू व निहाल सिंह बाजेकां शामिल थे। इस दौरान उन्होंने आमजन से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
गन्ना के दाम बढाने को लेकर विचार कर रही सरकार
