गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों को तकनीक से जोड़ना जरूरी

लखनऊ : किसानो को तकनीक से जुड़ने की वकालत करते हुये उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कहा कि वैज्ञानिक खेती अपना कर कम खर्च मे अच्छी पैदावार की जा सकती है। श्री शाही ने कहा कि एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (आत्मा ) योजना की मदद से किसान और कृषि वैज्ञानिक एक दूसरे से रूबरू हो रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती को अपनाकर कम खर्च में अच्छी पैदावार की जा सकती है। इसके लिए किसानों को तकनीक से जोड़ना जरूरी है।
कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आ रही नवीन तकनीकों से किसानों को जोड़ना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी (एनएमएईटी) के अंतर्गत सबमिशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना के अंतर्गत सबमिशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्यांश के रूप में 19 करोड़ 42 लाख 21 हजार का वित्तीय अनुमोदन प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *