गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा एवं आरएसएस कर रही है नफरत

हिंसा और डर की राजनीति

जयपुर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर नफरत, हिंसा और डर की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस इसके खिलाफ खड़ा होना और हिन्दुस्तान को जोड़ना चाहती है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे श्री राहुल गांधी यात्रा के सौ दिन पूरे होने पर आज यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के तीन लक्ष्य बताते हुए कहा कि सबसे जरूरी कि हम हिंदुस्तान को जोड़ना चाहते हैं, जो नफरत, हिंसा और डर की राजनीति भाजपा कर रही है, आरएसएस कर रही है, उसके खिलाफ हम खड़ा होना चाहते हैं। यह संदेश बहुत अच्छी तरह देश में गया है। बहुत अच्छा रिसेप्शन हुआ है, इस मैसेज का। ये राजनीति करने का एक दूसरा तरीका है, कांग्रेस का तरीका है, गांधीजी का तरीका है।
एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने अपने लिए कहा “यह व्यक्ति इसलिए घूम रहा है क्योंकि इस देश में भापजा ने डर और नफरत फैला दी है और यह व्यक्ति इसलिए घूम रहा है क्योंकि वह डर और नफरत को मिटाना चाहता है और यह व्यक्ति, यह पहला व्यक्ति नहीं है जो ऐसे घूम रहा है, ऐसे बहुत सारे व्यक्ति घूमे हैं और यह हिंदुस्तान का इतिहास है। यह जो नफरत और डर से लड़ने का यह इतिहास है, और मैं पहला नहीं हूं और अंतिम नहीं होऊंगा और यह मेरी यात्रा नहीं है, यह हिंदुस्तान के लोगों की यात्रा है। यह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए यात्रा है और यह हिंदुस्तान को जोड़ने के लिए यात्रा है।”
उन्होंने कहा कि कहा कि अब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सौ दिन हो गए हैं। कन्याकुमारी से, अब हम राजस्थान से निकल रहे हैं, बहुत अच्छा अनुभव रहा है। जब शुरू किया, तो प्रेस के हमारे मित्रों ने कहा था कि देखो, ये साउथ में सफल रहेगी, मगर जब साउथ से निकलेंगे तो सफल नहीं होगी। फिर महाराष्ट्र में कहा कि हाँ, महाराष्ट्र में तो सफल हो गई, मगर हिंदी बेल्ट में सफल नहीं होगी और फिर हिंदी बेल्ट में जब हम आए, कहा – अच्छा मध्यप्रदेश में सक्सेस हो गई, परंतु अब राजस्थान में फैक्शनलिज्म है, वहाँ पर सक्सेस नहीं होगी लेकिन राजस्थान में बहुत लोग आए, लाखों लोग आए, हमारे संगठन ने बहुत अच्छा प्रभावशाली काम किया और शायद सबसे अच्छा रिसेप्शन इस यात्रा का राजस्थान रहा है।
उन्होंने कहा कि जो बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, उसके खिलाफ और दूसरा जो महंगाई और जो इन्कम इन इक्वैलिटी हो रही है, जो चुने हुए लोगों को बहुत सारा फायदा मिल रहा है और हमारे जो किसान हैं, मजदूर हैं, छोटे दुकानदार हैं, युवा हैं, उनका नुकसान हो रहा है। तो ये हमारे तीन मुद्दे थे। एक सवाल के जवाब में श्री गांधी ने कहा “ मेरी राय है कि जो मैंने देखा है और ये सिर्फ राजस्थान की बात नहीं है, ये बाकी स्टेट की भी बात है कि मुख्य मुद्दा कांग्रेस पार्टी का कि हमारा जो आम कार्यकर्ता है, जो सड़क पर लड़ता है, जो छोटे नेता है, उसको हमें जगह देनी है और उसकी बात हमें सुननी है। ये मुख्य मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि हमारा जो स्ट्रक्चर है, उसमें बड़ी क्लैरिटी है, उसमें कोई भ्रम नहीं है और दूसरी बात हमारी पार्टी तानाशाही की पार्टी नहीं है, फासिस्ट पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी में थोड़े से डिस्कशन हमें ठीक लगते हैं, कोई समस्या नहीं है हमारे लिए। अगर अलग-अलग विचार हैं, तो कोई प्रॉब्लम नहीं है और ये सिर्फ राजस्थान की बात नहीं है, हमारा हर राज्य में ऐसा ही है, केन्द्र में भी हमारा ऐसा ही चलता है। तो हम इस चीज को सहन करते हैं। ज्यादा नुकसान नहीं होना चाहिए। अगर ज्यादा नु्कसान होता है, तो हम एक्शन भी लेते हैं। मगर साधारत यह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है, हमारी पार्टी के लोग अगर कुछ बोलना चाहें, तो हम उनको डरा कर चुप नहीं करते हैं और प्रेस वाले बोलना चाहें, तो वो तो हम बिल्कुल नहीं डराते, ये तो आप जानते हैं।
एक अन्य प्रश्न पर पर उन्होंने कहा “सबसे पहले मुझे ज़मीन से एक बात समझ आई और यह तमिलनाडु से लेकर राजस्थान तक कि कांग्रेस पार्टी का जो कार्यकर्ता है, कांग्रेस पार्टी का जो सपोर्टर है, उसमें कोई कमी नहीं है। लाखों-करोड़ों लोग हैं और सिर्फ हमारी पार्टी के लोग नहीं, मतलब आम नागरिक भी, मतलब कांग्रेस पार्टी से बहुत प्यार करते हैं। तो ये तो देखने को मिला हर राज्य में।”
श्री राहुल गांधी ने कहा “जब हमने यात्रा शुरू की, मैंने भी सोचा था कि केरल में हमारा संगठन है, वो शायद बहुत मजबूत है। मगर उसके बाद मैंने सोचा कि केरल बैस्ट होगा, केरल के बाद कर्नाटक उससे बेहतर चला गया और बेहतर होता गया, मतलब मध्यप्रदेश में जो हमें समर्थन मिला, महाराष्ट्र में जो मिला। आप लोग दिखा नहीं रहे हैं। वो अलग बात है। परंतु भयंकर, इमोशनल एवं प्यार भरा समर्थन सब जगह मिल रहा है।
उन्होंने कहा “यहां पर दो – तीन योजनाओं के बारे में लोग मुझे कहते हैं और आम नागरिक कह रहे हैं। एक- ये जो चिरंजीवी योजना है, इसके बारे में काफी लोग कह रहे हैं कि ये बहुत अच्छी योजना है। दूसरा जो यहाँ पर शहरी मनरेगा शुरू किया है, शहरी रोजगार गारंटी स्कीम, उसके बारे में भी लोग काफी कह रहे हैं। छोटी-छोटी समस्या हैं, तो चलते हुए लोग थोड़ी शिकायत करते हैं कि यहाँ पर बिजली नहीं आ रही है, आज लोगों ने मुझे कहा कि उनके गांवों में फ्लोराइड का पानी है, तो ऐसी शिकायतें आती हैं, वो तो सब जगह आती हैं। तो कुलमिलाकर काफी अच्छा समर्थन रहा है। कोई शिकायत नहीं है।”
श्री गांधी ने कहा कि इस देश में आर्थिक अन्याय हो रहा है और देश के लोगों को ये दिख रहा है। देश के लोग देख सकते हैं कि चुने हुए लोगों के पास सब कुछ है। सपने हैं, अरबों रुपए हैं, सब कुछ है और करोड़ों लोगों के पास कुछ नहीं है। सबको दिख रहा है। करोड़ों लोग हर रोज उठते हैं, कोई ना कोई सपना देखते हैं और फिर उनका सपना टूट जाता है। युवा कोई इंजीनियर बनने की कोशिश करता है, कोई डॉक्टर बनने की कोशिश करता है। दिल में उनको सच्चाई मालूम है कि कुछ मिलेगा नहीं, जानते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का काम है कि देश का जो विजन होना चाहिए, आगे का, पीछे का नहीं होना चाहिए। भाजपा कहती है देखो दो हजार साल पहले क्या हुआ, वो विजन नहीं होता है। कांग्रेस पार्टी आगे देखती है। लेकिन इतिहास को भूलती नहीं हैं। हम देश को विजन देने की कोशिश करते हैं। हम देश की आवाज सुनते हैं, तो हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है और ये काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है और कोई भाजपा नहीं कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *