गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अर्जुन कपूर फिल्म ‘कुत्ते’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म कुत्ते का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुत्ते’ में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘कुत्ते’ का मोशन टीजर शेयर किया है। फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन दिया, ‘एक हड्डी और 7 कुत्ते। #कुत्ते13 जनवरी को सिनेमाघरों में।’ गौरतलब है कि ‘कुत्ते’ का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आसमान भारद्वाज निर्देशत यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *