गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घर पर गोली चलने से बालिका घायल

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड शहर के वार्ड नंबर आठ की पार्षद के घर गोली चलने से 12 वर्ष की एक बालिका घायल हो गयी जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लगाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड नंबर 8 लश्कर रोड पर रहने वाली पार्षद निशा यादव के घर कल देर शाम को अज्ञात कारणों के चलते बंदूक से गोली चल गयी। बंदूक की गोली से रिद्धि यादव घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े, तो उन्होंने बिटिया को घायल देखा। वे सीधे गाड़ी में सवार होकर जिला अस्पताल पहुंचे।

यहां से परिवार के सदस्य उचित उपचार दिए जाने को लेकर बेटी को ग्वालियर ले गए। इस बात की जानकारी जैसे ही देहात थाना पुलिस को लगी, वह मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मौका ए वारदात का मुआयना किया। पुलिस बालिका के बयान की आधार पर आगे की जांच शुरू करेगी। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) निशा रेड्डी ने आज यहां बताया कि भिण्ड नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद निशा यादव के घर गोली चलने से भूरे यादव की 12 वर्षीय बेटी को गोली लगी है। घायल बालिका के बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *