कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में शनिवार को प्रयागराज कानपुर राष्ट्रीय मार्ग में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के अजमतपुर निवासी सरफराज बाइक से सैनी की ओर जा रहा था कि विपरीत दिशा से लोहदा गांव निवासी महेंद्र सिंह की बाइक ने राष्ट्रीय राजमार्ग में अंबर ढाबा के पास टक्कर मार दी। इस हादसे में सरफराज और महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 के सिपाही दोनों घायलो को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में सरफराज (21) की मृत्यु हो गई। घायल महेंद्र सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
