गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना- चांदी में तेजी

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान सोना 150 रुपये तथा चांदी 250 रुपये बढ़ कर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 53400 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 53550 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 64050 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 64300 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 53600 नीचे में 53200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 64600 तथा नीचे 63700 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1796 डॉलर तथा चांदी 2423 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *