गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में मनाया गया अल्पसंख्यक दिवस

जौनपुर : जौनपुर जिले में मछलीशहर क्षेत्र के मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम मछलीशहर में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर मदरसे में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मदरसे की प्रधानाचार्या महजबी बेगम ने बताया की संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 18 दिसम्बर 1992 ईo को अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस घोषित किया गया ।

दानिश आजाद अंसारी राज्य मंत्रीअल्पसंखयक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज उत्तरप्रदेश शासन के निर्देश पर आज मदरसे में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिससे बच्चों को दीनी मालूमात के साथ साथ विज्ञान के बारे में भी कुछ सीखने को मिले इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अल्पसंख्यकों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया एवं उन्हें सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए जो स्कीम चल रही है उसके बारे में बताया गया जैसे अल्पसंखयक शादी अनुदान, अल्पसंखयक छात्रवृत्ति आदि कार्यों का भी उल्लेख किया गया तथा अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहने को भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मो0 इमरान खान ने किया मौके पर रिज़वान अहमद , फैजान अहमद, नफीस अहमद ,जमाल अख्तर ,शकील अहमद, तहसीन बनो, समेत सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *