भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाडा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
थानाधिकारी दीवान सतपाल ने बताया कि शंभुगढ़ थाने के गांव सापोला का निवासी रतन लाल 23 किसी काम से भीम गया था। वहां से बाइक पर अपने गांव लौटने के दौरान आसींद से बाहर नेशनल हाइवे 148 डी पर सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में रतन लाल की मौत हो गई। शव को आसींद सीएचसी ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर जांच शुुरु कर दी।
बोलेरो की टक्कर से बाहक सवार युवक की मौत
