गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्नाटक में जनता को प्रताड़ित करने के आरोप में पीएसआई निलंबित

रायचूर : कर्नाटक के रायचूर जिले के सिरावर थाने की सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) गीतांजलि शिंदे को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पीएसआई पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं और कुछ लोगों ने व्यक्तिगत रूप से जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत की है। लिहाजा जिला पुलिस अधीक्षक बी. निखिल ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया। इसके अलावा सुश्री शिंदे पर बाइक चोरी व भेड़ चोरी के अलग-अलग मामलों में जब्त की गई बाइक व भेड़ों को खोए हुए लोगों को उचित तरीके से वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है। कई शिकायतों के बाद श्री निखिल ने मामले की जांच कराई और सुश्री गीतांजलि को निलंबित कर दिया।
हाल ही में एक युवक ने अपने ‘नोट’ में पीएसआई गीतांजलि का नाम लिखकर लापता हो गया। युवक ने अपने नोट में आरोप लगाया कि जमीन के मामले में बेवजह दखलअंदाजी को लेकर तीन माह से लगातार उसे परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में सिरावर थाने में पीएसआई गीतांजलि के खिलाफ मामला (एफआईआर) भी दर्ज किया गया था। तीन दिन बाद युवक को ढूंढकर वापस लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *