गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश में 220 करोड़ कोविड टीके लगाने का आंकड़ा पार

नयी दिल्ली। देश में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 220 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को यहां एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आँकड़ा पार कर लिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक सुरक्षित और स्वस्थ भारत बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *