गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रंग को धर्म से न जोड़ा जाए

नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा सदस्य दानिश अली ने सोमवार को रंग के नाम पर धर्म को बांटने की कुछ लोगों की कोशिश पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सनातन और मुस्लिम धर्म इतने कमजोर नहीं है कि वे रंग को लेकर संकट में आ जाएं। श्री अली ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान कहा कि कुछ लोग रंग के नाम पर धर्म को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। सत्ता पक्ष के लोग शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत पठान फिल्म के गीत बेशर्म रंग को लेकर इसे प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि जिस फिल्म को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रदर्शित करने की अनुमति मिल जाए, उस पर कोई विवाद न खड़ा किया जाए और उसे दर्शकों के सामने पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि रंग को धर्म से जोड़ना कतई उचित नहीं है। एक मौलाना का बयान भी इस फिल्म को लेकर आया है और वह भी इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं। इस तरह के बयान और मांगें उचित नहीं है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *