गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गिरावट से उबरा शेयर बाजार

सेंसेक्स-निफ्टी में आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी

मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सीडी, ऊर्जा, एफएमसीजी, ऑटो और सर्विसेज समेत 18 समूहों में हुई मजबूत लिवाली की बदौलत पिछले लगातार दो दिन की गिरावट से उबरते हुए आज शेयर बाजार आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 468.38 अंक अर्थात 0.76 प्रतिशत की छलांग लगाकर 61806.19 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 151.45 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की उड़ान भरकर 18420.45 अंक पर पहुंच गया।

दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.67 प्रतिशत चढ़कर 25,912.52 अंक और स्मॉलकैप 0.29 प्रतिशत बढ़कर 29,602.03 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3781 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2118 में तेजी जबकि 1496 में गिरावट रही वहीं 167 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 42 कंपनियां हरे जबकि शेष आठ लाल निशान पर रहीं। बीएसई में 18 समूहों में लिवाली हुई।

इस दौरान कमोडिटीज 0.69, सीडी 0.94, ऊर्जा 0.93, एफएमसीजी 1.43, वित्तीय सेवाएं 0.87, इंडस्ट्रियल्स 0.68, दूरसंचार 0.66, यूटिलिटीज 0.87, ऑटो 1.67, बैंकिंग 0.54, कैपिटल गुड्स 0.76, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.73, धातु 0.91, तेल एवं गैस 0.80, पावर 0.94, रियल्टी 0.74 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.94 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.33 और जर्मनी का डैक्स 0.36 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 1.05, हांगकांग का हैंगसेंग 0.50 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.92 प्रतिशत गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *