कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही तहसील के एक पटवारी को आज लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस के अनुसार खसरा अपडेट कराने के लिए दिलराज किशोर अग्रवाल बरही की शिकायत पर आज पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले पटवारी जे पी सिंह को गिरफ्तार किया है।लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
