मुंबई : आयातकाें एवं बैंकरों की लिवाली के साथ ही शेयर बाजार में आई गिरावट के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आठ पैसे गिरकर 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 13 पैसे की तेजी लेकर 82.62 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरुआत में रुपया सात पैसे फिसलकर 82.69 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 82.88 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 82.62 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में आठ पैसे गिरकर 82.70 रुपये प्रति डॉलर रह आ गया।
