तीन के मरने की आशंका
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक कार चिनाब नदी में गिर गई और उसमें सवार तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, यह कार डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर गड्डू के पास चिनाब नदी में गिरी, जिसके बाद एसडीआरएफ कर्मियों के साथ एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कहा, “पुल डोडा के पास यह दुर्घटना हुई और तलाशी के दौरान एक डूबे हुए व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है जिससे उसकी पहचान मंजीत सिंह, निवासी सांगोई गांव, तहसील भड़ी के रूप में हुई है और तलाशी अभियान अभी जारी है।”
