गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हम शक्तिशाली, समर्थ और वैभवशाली भारत बनायेंगे

बारां : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 75 सालों में देश ने प्रगति की है। अब देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। हम शक्तिशाली, समर्थ और वैभवशाली भारत बनाएंगे। श्री शेखावत आज यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ कार्यालय का उदद्घाटन एवं छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अभाविपी छात्रसंघ अध्यक्ष जुगल मीणा, उपाध्यक्ष पूजा नागर आदि को शपथ ग्रहण करवाई। उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है, तेजी से बदलने वाला है। जो भी बदलाव होता है वह युवाओं की शक्ति और जोश से होना है।

युवा बदलाव का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि देश 47 में आजाद हुआ, लाखों लोगों ने आजादी के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया। ऐसे लोगों का स्मरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो कमी है उसके लिए कौन जवाबदार है इसकीआकलन की आवश्यकता बताई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आव्हान किया कि कम समय में ऐसी लकीर खींच कर जाएं कि आने वाले छात्रसंघ चुनाव में विजय हो और एबीवीपी की श्रंखला बनी रहे।

भारत उदय मान सितारा है इसलिए युवा अपनी ताकत को बताएं समारोह की अध्यक्षता विधायक मदन दिलावर ने की। विशिष्ट अतिथि एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, पूर्व मंत्री प्रेमनारायण गालव, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, संजीव भारद्वाज सहित कई अतिथि मंचासीन रहे। समारोह मे खासी तादात में छात्र-छात्रा, अतिथि मेहमान मौजूद रहे। प्राचार्य के एल मीणा ने महाविद्यालय की समस्या ख़ास तौर पर ऑडोटोरियम की मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *