जम्मू । केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भूस्खलन के कारण सबसे व्यस्त जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार सुबह बंद हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग उधमपुर में देवल पुल पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया।
उन्होंने कहा कि भूस्खलन के बाद चट्टान का बड़ा एक बड़ा हिस्सा सड़क पर गिर गया। उन्होंने कहा, लोगों और मशीनरी की मदद से मार्ग को साफ करने के लिए अभियान चल रहा है, और यातायात जल्द ही बहाल होने की उम्मीद है।
भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
