गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाथ से हथकड़ी खिसका कर कैदी फरार

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कुनकुरी न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया दुष्कर्म का आरोपी खेल साय अपने हाथ में लगी हथकड़ी सरका कर फरार हो गया है। इस आरोपी को जशपुर जेल से लेकर आए दो आरक्षकों ने कुनकुरी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। कुनकुरी थाना पुलिस ने आज बताया कि पुलिस ने न्यायालय परिसर से फरार बंदी को पकडने का काफी प्रयास किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस फरार बंदी के विरुद्ध जिले में फरसाबहार क्षेत्र का तुमला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *