गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिरोजाबाद में वकील हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वकील शिव शंकर दुबे हत्याकांड को लेकर वकीलों का आंदोलन जारी है वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से पीड़ित परिवार को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने पांच लाख रुपए का चेक दिया है। पिछले सोमवार को नगर के थाना दक्षिण क्षेत्र में वकील शिव शंकर दुबे की हत्या के विरोध में पूरे जिले में बुधवार को भी वकील हड़ताल पर रहे। वकीलों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया है।
ज्ञापन में बार एसोसिएशन ने प्रदेश में हो रहे वकीलों की हत्या और हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए वकील सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है। शिव शंकर दुबे के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और एक युवक को सरकारी नौकरी दिलाने की भी मांग की गई है। पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश मिश्रा ने कहा कि शिव शंकर दुबे एडवोकेट की हत्या का मुख्य आरोपी धर्म सागर को बुधवार को हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है, उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक अन्य साथी की भी तलाश जारी है। गिरफ्तार धर्म सागर के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार रात पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मुख्यमंत्री की ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होने एक बच्चे को सरकारी नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *