गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार ट्रेलर से टकराई, 4 लोगों की मौत

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र में बांदनवाड़ा से गुजर रहे हाईवे पर आज शाम एक कार के ट्रेलर से टकराने से चार लोगों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाईवे स्थित बांदनवाड़ा हॉस्पिटल के सामने से निकल रहे एक ट्रेलर द्वारा ब्रेक लगाने से पीछे तेज गति से आ रही कार ट्रेलर से टकरा गई जिसमें कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चार कार सवार उसमें बुरी तरह फंस गए।
दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई और लंबा जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल कार में से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान जयपुर जिले के कोटपूतली नजदीकी सांगखेड़ा गांव निवासी के रूप में हुई है। इनमें इंजीनियर सतवीर जाट, हवा सिंह, शेर सिंह एवं संदीप सिंह है। एक अन्य घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है और चारों मृतकों के शवों को बांदनवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *