चेन्नई : अडानी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को शत-प्रतिशत ठोस कचरा प्रबंध के लिए जीरो वेस्ट टू लैंडफिल (जेडडब्ल्यूएल) प्रमाण-पत्र मिला है। कंपनी ने गुरुवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि उसे अपनी शत-प्रतिशत क्षमता पर काम करते हुए लैंडफिल तक कोई कचरा फेंकने की आवश्यकता समाप्त करने के उत्तम प्रबंध के लिए यह प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि परीक्षण प्रयोगशाला कंपनी इंटरटेक ने वर्ष 2021-22 के दौरान उसके परिचालन के आंकड़ो के विस्तृत ऑडिट के आधार पर उसके कचरा प्रबंधन को प्रमाणित किया है। एजीईएल ने कहा कि यह प्रामाण-पत्र इस बात की पुष्टि करता है कि कंपनी ने अपने सभी परिचालन स्थलों के लिए अपशिष्ट प्रबंधन की ठोस प्रणाली स्थापित की है।
विज्ञप्ति के अनुसार एजीईएल ने 99 प्रतिशत लैंडफिल डायवर्जन दर हासिल कर ली है। ९९ प्रतिशत लैंडफिल डायवर्जन दर से मतलब है कि कंपनी के करीब-करीब पूरे कचरे को उसके उत्तम प्रबंध के चलते लैंडफिल तक ले जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
अडानी ग्रीन को कचरा प्रबंध के लिए मिला प्रमाण
