गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 5 पैसे मजबूत

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे की बढ़त लेकर 82.79 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 14 पैसे लुढ़ककर 82.84 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरुआत में छह पैसे की तेजी के साथ 82.78 रुपये प्रति डॉलर पर खुला रुपया सत्र के दौरान बिकवाली से समर्थन पाकर 82.64 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 82.79 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतर गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *