गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस कर्मियों द्वारा छात्राओं से अभद्रता

छात्राओं ने कलेक्टर से की शिकायत

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के रीठी के एक सरकारी स्कूल से घर जाते समय रीठी थाना में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा इन छात्राओं से अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया, जिसकी शिकायत छात्राओं ने कलेक्टर से की। पीड़ित छात्राएं कल शाम अपने परिजनों और रीठी के युवाओं के साथ शिकायत करने पहुंची। शिकायतकर्ता छात्राओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र प्रेषित किया। आक्रोशित परिजनों का प्रशासन से आग्रह है कि दोषी पुलिसकर्मियो पर त्वरित कार्रवाई की जाए। दो दिन पूर्व हुयी इस घटना को लेकर विद्यालय की छात्राओं भय व्याप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *