गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एमएवी विधायकों का प्रदर्शन लगातार पांचवे दिन जारी

नागपुर : कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रही खींचतान के विरोध में महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे महाविकास अघाड़ी विधायकों का प्रदर्शन आज पांचवे दिन भी जारी है। एमएवी के विधायक काली पट्टियां बांधकर आज पांचवे दिन भी विधानभवन की सीढियों पर बैठकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी हुई। कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है। प्रदर्शनकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद्र और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सीमा विवाद पर कर्नाटक सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *