गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनएलसी अग्निकांड में झुलसे श्रमिक की मौत

चेन्नई : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में नेवेली तापीय बिजली घर की इकाई संख्या दो में कल आग से झुलसे पांच मजदूरों में से एक की शुक्रवार को मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृतक की पहचान एस थिरुनवुक्करासु (47) के रूप में हुई है। वह लगभग 80 प्रतिशत जल गया था। वह उन चार घायल श्रमिकों में से था जो एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) की सहकारी सेवा सोसायटी (इंडकोसर्व) से जुड़े थे। अन्य घायल व्यक्ति एनएलसीआईएल के कर्मचारी हैं।
आग लगने की यह दुर्घटना यूनिट दो में लिग्नाइट जलाने की प्रक्रिया के दौरान हुई। उस समय इंडकोसर्व के कर्मचारी थिरुनावुक्करासु, एन. सेल्वराज, के. सुरेश और डी.सेंथिल कुमार और एनएलसीआईएल के कर्मचारी आर. दक्षिणामूर्ति मौके पर थे। कारखाने के 52 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक बॉयलर की सहायक लाइनों में से एक में आग लगने के बाद धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल चार अन्य श्रमिकों का यहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *