गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक और कार की टक्कर, 4 की मौत

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में बैतूल नागपुर हाइवे पर कार और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल देर रात हाइवे के ग्राम भिलाई के पास तेज गति से जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में इटारसी के समीप कालाआखर में पदस्थ रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजीवकांत भगत (48) के अलावा दो महिलाओं की मौत गई है। महिलाओं की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। दुर्घटना में रेलकर्मी राजकुमार सिसोदिया (32) निवासी भौरा, जो कार चला रहा था, गंभीर रूप से घायल होने पर उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान राजकुमार की तड़के मौत गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मुलताई के सरकारी अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *